ऋषिकेश: हाईवे के गड्ढे व अनियमितता पर भड़के कैबिनेट मंत्री, 15 जनवरी तक दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने मांगा समय

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, ऋषिकेश:  क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ कोयल घाटी से पुरानी चुंगी मार्ग तक सड़क पर हुए गड्ढे गंदे नाले और रैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने 15 जनवरी तक का समय मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मांगा है।

कोयल घाटी से पुरानी चुंगी तक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बताया कि यहां सड़क में कई अलग-अलग जगह पर गड्ढे हुए पड़े हैं, जिन्हें शीघ्र भरा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के उच्च अधिकारियों को बताया कि गंदे नाले से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रह रहा है, जिसके लिए नाला बनाकर दूषित पानी का मार्ग बदला जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours