
खबर रफ़्तार, लखनऊ: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनो की फाइनली सगाई हो गई हैं। लखनऊ के 5 स्टार होटल द सेंट्रम में एक प्यारे से रिश्ते में बंध गए हैं। इस भव्य आयोजन में 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल हुए। देश और उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में शामिल हुए कई वीवीआईपी मेहमान
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आज समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस भव्य समारोह में कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की।
रिंकू और प्रिया का आकर्षक लुक
रिंकू सिंह ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रहे थे। वहीं, प्रिया सरोज लाइट पिंक रंग के लहंगे और चुन्नी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
स्टेज पर रोमांटिक एंट्री
रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज का हाथ थामकर स्टेज पर शानदार एंट्री की। इस दौरान पंजाबी गाना ‘खुशियाँ दा चढ़्या’ बज रहा था, जिसने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
हंसी-मजाक का पल
रिंकू ने प्रिया का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर चढ़ाया। फोटो खिंचवाने के दौरान रिंकू ने प्रिया से कुछ कहा, जिसे सुनकर प्रिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और ठहाके मारकर हंस पड़ीं।
अंगूठी पहनाने का खास लम्हा
रिंकू ने प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान रिंकू ने प्रिया का हाथ थामा और उसे ऊपर उठाया। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, हालांकि प्रिया इस पल में भावुक हो गईं।
प्रिया का भावुक पल
सगाई के दौरान प्रिया की आंखों में आंसू छलक आए, जिन्हें वह रोक नहीं पाईं। तभी एक शख्स ने उन्हें रुमाल दिया, जिससे उन्होंने अपने आंसू पोंछे।
रिंकू ने लौटाई प्रिया की मुस्कान
इसके बाद रिंकू ने प्रिया से बात की और उन्हें हंसाने की कोशिश की। उनकी कोशिश रंग लाई और प्रिया के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई।
केक कट कर किया सैलीब्रेट
रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को रिंग पहनाने के बाद केक कट किया और अपनी खुशी को सबके साथ सेलीब्रेट किया।
+ There are no comments
Add yours