14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

30 मई से पहले भी आ सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, ये हो सकती है Date

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (RBSE Rajasthan Board Exam 10th Results 2024 Date) 30 मई से पहले भी घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में नतीजों को लेकर स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।

बता दें कि बोर्ड सचिव ने 15 मई को जानकारी साझा की थी कि 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे 21 मई तक घोषित किए जाएंगे। इसके एक-दो दिन 12वीं आर्ट्स का परिणाम घोषित किया जाना है। सबसे आखिर में 30 मई तक सेकेंडरी के परिणाम (RBSE 10th Results 2024 Date) जारी किए जाएंगे। हालांकि, RBSE 12वीं साइंस और कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स के नतीजे भी सोमवार, 21 मई को ही घोषित कर दिए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है। राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी के परिणाम 30 मई से पहले ही जारी कर दिया जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 10th Results 2024 Date: ये हो सकती है तारीख

ऐसे में जबकि RBSE द्वारा सीनियर सेकेंडरी के सभी वर्गों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं राजस्थान बोर्ड द्वारा सेकेंडरी के नतीजों की भी घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक कर सक सकता है। हालांकि, आधिकारिक अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

Rajasthan Board 10th Results 2024 Date: RBSE जारी करेगा नोटिस

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति RBSE द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके की जाएगी। यह नोटिफिकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित होगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर नजर रखें।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here