सितारगंज जेल से कैदी फरार, खेतों में काम करते समय बंदी रक्षको को दिया चकमा

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : सितारगंज जेल से एक कैदी फरार हो गया। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 55 वर्षीय जरनैल सिंह ग्राम बिचई, थाना नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) का निवासी था। सुबह वह खेतो में काम करने गया था। इस दौरान बंदीरक्षकों को चकमा देकर वह फरार हो गया।

जेल अधीक्षक अनुराग मालिक के अनुसार कैदी ने सफेद कुर्ता पायजामा व सिर पर सफेद काली चेकदार पगड़ी पहन रखी है। उसके फरार होने के बाद तत्काल सितारगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग हुई, साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours