ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू होगा। आज वह हरिद्वार जाएंगी। कल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। उनके आगमन के चलते पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी।
रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार को राज्य स्थापाना दिवस के रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
+ There are no comments
Add yours