ख़बर रफ़्तार, मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता समीर सैफी अपहरण और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। 40 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में हुई हत्या के मामले में तीन दोषियों को फांसी और एक आरोपी को सात साल की सजा सुनाई गई।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता समीर सैफी (28) की अपहरण के बाद हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। एक दोषी को सात साल की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-तीन के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने फैसला सुनाया।

+ There are no comments
Add yours