Breaking News

Tuesday, June 17 2025

बाबा केदार की आराधना के बाद पीएम रवाना, कुछ देर में पहुंचेंगे बदरीनाथ

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार , देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

HighLights

  1. आज उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  2. पहुंचेंगे केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा
  3. 3400 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

 देहरादून : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

  • 10:22 AM, 21 Oct 2022

    अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को ध्‍यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वह देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे। भोटिया जनजाति के लोग स्वागत गान गाएंगे, वहीं पौंणा नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

     

    09:52 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ से बदरीनाथ के लिए हुए रवाना

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। यहां वह पूजा अर्चना करेंगे और देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

     

    09:27 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ निर्माण कायों का निरीक्षण किया

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केदारनाथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि 2013 की आपदा के बाद धाम में पुर्ननिर्माण कार्य किया जा रहा है। यह पुर्ननिर्माण कार्य प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्‍ट में शामिल है।

    • 09:14 AM, 21 Oct 2022

      केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दौरान धाम में मौजूद जनता का अभिवादन किया। पीएम ने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास भी किया। यहां से वह आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के लिए रवाना हो गए।

      09:05 AM, 21 Oct 2022

      नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पूजा अर्चना कर मंदिर से बाहर आए। यहां उन्‍होंने भगवान नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की।

       

      09:01 AM, 21 Oct 2022

      हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए पीएम

      आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए। जो वहां की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया गया है। यह वस्‍त्र प्रधानमंत्री को भेंट किया गया है।

       

      08:54 AM, 21 Oct 2022

      ये लोग केदारनाथ धाम में मौजूद

      इस अवसर पर केदारनाथ धाम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ पोस्त , लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।

      08:40 AM, 21 Oct 2022

      भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे प्रधनमंत्री

      मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान भोले के सामने शाीश झुकाया और गर्भगृह में चले गए। यहां वह भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे।

      08:37 AM, 21 Oct 2022

      पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए पीएम

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए।

      08:26 AM, 21 Oct 2022

      बदरी-केदार धाम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद

      वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और दीपावली के मद्देनजर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद करने को ऊर्जा निगम और पिटकुल ने कमर कस ली है। खासकर बदरी-केदार धाम में निर्बाध आपूर्ति को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी और संसाधन तैनात किए गए हैं।

    • 08:11 AM, 21 Oct 2022

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंचे

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद हैं। वह कुछ देर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। इसे देखते हुए मंदिर परिसर को खाली करवा दिया गया है।केदारनाथ में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर वीवीआइपी हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी स्वागत किया।

      08:01 AM, 21 Oct 2022

      शनिवार सुबह दिल्‍ली रवाना होंगे प्रधानमंत्री

      दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। शनिवार सुबह 7.25 बजे वह बदरीनाथ से देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

       

      07:54 AM, 21 Oct 2022

      हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे PM

      दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री माणा गांव पहुंचकर 1000 करोड़ लागत की दो सड़क परियोजनाओं माणा-माणापास व जोशीमठ-मलारी और 1163 करोड़ लागत से प्रस्तावित हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। माणा में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

      07:38 AM, 21 Oct 2022

      बदरीनाथ में रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे पीएम

      केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां सुबह लगभग 11.30 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का उनका कार्यक्रम है। दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

      07:26 AM, 21 Oct 2022

      हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। बाबा केदार के दर्शन कर केदारनाथ रोपवे योजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रमिकों से बातचीत भी करेंगे।

    • 07:16 AM, 21 Oct 2022

      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर में वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे।

      • 07:15 AM, 21 Oct 2022

        केदारनाथ में रुद्राभिषेक, बदरीनाथ में वेद पाठ करेंगे प्रधानमंत्री

        प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करेंगे, जबकि बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में शामिल होंगे। इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ धाम में रावल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में वेदपाठी व पुजारियों की टीम को पूजा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

        07:09 AM, 21 Oct 2022

        देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। उनके स्‍वागत के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित सभी वीवीआइपी पहुंचे हुए हैं।

         

      • 07:08 AM, 21 Oct 2022

        आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे पीएम

        केदारनाथ में प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह 9.25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रधानमंत्री करेंगे।

        06:54 AM, 21 Oct 2022

        कुछ देर में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

        अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अब कुछ ही देर में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित उत्‍तराखंड के अन्‍य  मंत्री व भाजपा नेता मौजूद हैं।

         

      • 06:44 AM, 21 Oct 2022

        • यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

          यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

           

          21 अक्‍टूबर 2022 (शुक्रवार)

          • 05:45 सुबह—-पीएम हाउस से निकलेंगे।
          • 06:00 —-दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
          • 06:05—–दिल्‍ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए भरेंगे उड़ान।
          • 06:55—-देहरादून एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड।
          • 07:55—- केदारनाथ हेलीपेड पर लैंड करेंगे।
          • 07:55 से 08:10 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
          • 08:15 —- केदारनाथ हेलीपेड से मंदिर के लिए निकलेंगे।
          • 08:30 —- केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
          • 08:30 से 09:00 —- केदारनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन।
          • 9:00 से 09:05 —- केदारनाथ रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
          • 09:05 —-केदारनाथ मंदिर से समाधि स्थली के लिए होंगे रवाना।
          • 09:10 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
          • 09:10 से 09:15 तक आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली में बिताएंगे कुछ समय ।
          • 09:15 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली से निकलेंगे पीएम मोदी।
          • 09:25 —-मंदाकिनी आस्थापथ पर वाटर एटीएम
          • 09:25 से 09:45 तक मंदाकिनी आस्थापथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से बात करेंगे।
          • 09:45 से 10:00 —- सरस्वती आस्थापथ के निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण।
          • 10:00 —-सरस्वती आस्थापथ से निकलेंगे।
          • 10:05 —-केदारनाथ हेलीपैड सेफ हाउस पर पहुंचेंगे।
          • 10:05 से 10:20 —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
          • 10:20 —-सेफ हाउस से केदारनाथ हेलीपैड के लिए निकलेंगे।
          • 10:25 केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे।
          • 10:30— एमआइ-17 हेलीकॉप्‍टर से भरेंगे उड़ान।
          • 11:20—- बदरीनाथ हेलीपैड पर पहुंचेगे पीएम मोदी।
          • 11:25—बदरीनाथ हेलीपैड से जाएंगे बदरीनाथ मंदिर।
          • 11:30-बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
          • 11:30 से 12:00 भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा
          • 12:00 दोहपर) मंदिर से निकलेंगे बाहर।
          • 12:05 पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
          • 12:05 से 12:15 रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
          • 12:20 साकेत चौक से निकलेंगे।
          • 12:30 माण गांव में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग।
          • 12:30 से 01:45 तक सड़क और रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
          • 01:50 माणा में आयोजित कार्यक्रम से होंगे रवाना।
          • 02:00 अराइवल प्लाजा पहुंचेंगे।
          • 02:00 से 02: 25 अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण।
          • 02:30 अराइवल प्लाजा से होंगे रवाना।
          • 02:40 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
          • 02:40 से 04:55 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
          • 04:55 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ से निकलेंगे।
          • 05:00 —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्‍थल पहुंचेंगे।
          • 05:00 से 05:40 तक —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण में होंगे शामिल।
          • 05:45 : —- कार्यक्रम स्‍थल से होंगे रवाना।
          • 05:50 —-गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
          • 05:50 से आगे —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस) )

           

        • 06:40 AM, 21 Oct 2022

          बदरीनाथ ड्यूटी पर गए एसडीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी

           

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के सिलसिले में बदरीनाथ ड्यूटी पर गए उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। हेलीकाप्टर से उन्हें उपचार के लिए देहरादून स्थित आवास भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

          उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ड्यूटी के लिए श्रीनगर से 17 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे। रात में उन्हें ठंड लगने और थोड़ा बुखार की शिकायत हुई। उपजिलाधिकारी 18 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में ड्यूटी पर रहे, लेकिन 19 अक्टूबर को सुबह उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई।

          हेलीकाप्टर नहीं मिलने पर उन्हें कार से गौचर भेजा गया और उसके बाद हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाया गया, जहां आवास पर ही उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उपजिलाधिकारी की स्थिति अब पहले से बेहतर है।(जासं)

           

        • 06:33 AM, 21 Oct 2022

          देखें प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

           

          प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम आ रहे हैं। केदारनाथ में उनका यह छठवां दौरा है।

          यह भी पढ़ें :  Kedarnath धाम आ रहे हैं PM Narendra Modi, बदरीनाथ में करेंगे रात्रि विश्राम; देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

           

           

        • 06:31 AM, 21 Oct 2022

          सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

           

          • प्रधानमंत्री सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे।
          • सुबह लगभग 8.30 बजे श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
          • सुबह लगभग नौ बजे मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
          • 1267 करोड़ की यह परियोजना 9.7 किमी लंबी होगी।
          • इससे पैदलयात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

           

        • 06:14 AM, 21 Oct 2022

          सुबह लगभग सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

           

          प्रधानमंत्री आज शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

           

        • 06:13 AM, 21 Oct 2022

          केदारनाथ का छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा

           

          प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे।

           

        • 06:13 AM, 21 Oct 2022

          सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

           

          प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ व बदरीनाथ धामों के दर्शन के बाद यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वह देश के सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे।

           

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

48वी जूनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप 14 नवंबर से जम्मू कश्मीर में, 28 अक्टूबर से होगा टीमों का चयन

पीएम मोदी केदारनाथ यात्रा: ह‍िमाचल की मह‍िला ने भेंट की थी यह खास पोशाक, उसे पहन पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

You May Also Like: