उत्‍तराखंड में दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के खातों में पहुंचा अक्‍टूबर का मानदेय

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार,देहरादून: दीपावली पर सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केंद्रांश व राज्यांश दोनों) का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता लाभांव‍ित होंगी।

मोबाइल नंबर को संबंधित बैंक अकाउंट से लिंक करने की अपील

गुरुवार को यमुना कालोनी स्‍थ‍ित शासकीय आवास पर मह‍िला एवं बाल व‍िकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं से अपील करते हुए कहा क‍ि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने अपने मोबाइल नंबर को अपने संबंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया वे सभी इसे अवश्य करा लें। जिससे उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी

कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कहा क‍ि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए। इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरत पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

व‍िभाग की कोशि‍श कार्यकर्त्‍ताओं को समय पर म‍िले मानदेय

उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिश रहती है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को समय पर मानदेय मिले। जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि कार्यकर्त्‍ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।

दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी

कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कहा क‍ि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए। इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरत पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

व‍िभाग की कोशि‍श कार्यकर्त्‍ताओं को समय पर म‍िले मानदेय

उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिश रहती है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को समय पर मानदेय मिले। जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि कार्यकर्त्‍ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरी चंद सेमवाल, निदेशक एसके सिंह, डीपीओ विक्रम सिंह आद‍ि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours