संजय लीला भंसाली के स्वास्थ्य को लेकर फैली खबरें, टीम ने दी जानकारी

खबर रफ्तार, एंटरटेनमेंट : निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के स्वास्थ्य को लेकर अचानक खबरें आईं कि उनको हार्ट अटैक आया है। अब इन खबरों पर निर्देशक की टीम की ओर से प्रतिक्रिया आई है। जानिए क्या है सच्चाई…

जन्मदिन के अगले ही दिन बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर आज एक खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद निर्देशक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों के फैलने के बाद अब तुरंत ही निर्देशक की टीम की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें संजय लीला भंसाली के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है।

निर्देशक की टीम ने खबरों को बताया झूठ
बुधवार को दिन में फिल्मी जगत से अचानक एक अफवाह उठी कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन खबरों में ये दावा किया गया कि निर्देशक को अपने जन्मदिन वाले दिन ही दिल का दौरा पड़ा था।
खबरों के तेजी से फैलने के बाद निर्देशक की टीम ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाया है। जब हमने संजय लीला भंसाली की टीम से इस बारे में बात की, तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह और झूठा करार दिया।
निर्देशक की टीम की ओर से स्पष्ट किया गया कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने और अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबरें पूरी तरह से गलत और झूठी हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours