‘हनीमून पर मेरा हश्र भी…’, पत्नी की करतूत से सदमे में पति, थाने में रोकर बोला- भगवान की कृपा रही मैं जिंदा हूं

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 13 दिन बाद पत्नी ने धोखा दे दिया। वह प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पति थाने पहुंचा। वहां प्रेमी संग पत्नी को देख उसके आंसू छलक आए। बोला कि भगवान की कृपा है कि मैं जिंदा हूं। अगर हनीमून पर चला जाता तो मेरा हश्र भी राजा रघुवंशी जैसा हो सकता था।

बदायूं जिले में पत्नी को प्रेमी के साथ थाने में देख पति बोला, भगवान की कृपा रही जो मैं जिंदा हूं। अगर हनीमून पर चला गया होता तो मेरा हश्र भी राजा रघुवंशी जैसा हो सकता था। यह कहकर उसकी आंखों में आंसू भर आए। उसने पत्नी से कहा कि प्रेमी संग चली गई तो क्या, मेरी हत्या तो नहीं कराई। खुश रहो, यह कहने के बाद पति थाने से चला गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours