MP: पीएम श्री स्कूल का प्रिंसिपल शर्मनाक हरकत पर सस्पेंड

खबर रफ़्तार, नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के हथवास स्थित पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव पर निलंबन की गाज गिरी है। व्हाट्सएप पर अपने ही स्कूल की महिला टीचर को अभद्र और अश्लील मैसेज भेजने वाली शिकायत के बाद प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है। नर्मदापुरम के कमिश्नर केजी तिवारी ने इस पर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय प्रिंसिपल श्रीवास्तव ने अपने ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका को लगातार प्रताड़ित करने के लिए अश्लील संदेश भेजे। इनमें “फूल तुझे भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है”, “आई लव यू एंड यू?” जैसी अभद्र पंक्तियां शामिल थीं। जब पीड़ित शिक्षिका ने जवाब दिया कि वे उन्हें पिता समान मानती हैं, तो प्रिंसिपल ने इसे गलती बताते हुए बीपी की दवा न लेने का बहाना बनाया। हालांकि, मामला यहीं नहीं रुका। शिकायत के बाद जांच में 8 से अधिक अन्य महिला शिक्षिकाओं ने भी प्रिंसिपल पर इसी तरह की मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

पीड़ित शिक्षिका ने 18 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से शिकायत दर्ज कराई थी। 12 दिनों की जांच के बाद, आज 30 सितंबर को कमिश्नर केजी तिवारी ने प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया। प्रिंसिपल 20 सितंबर से चिकित्सा अवकाश पर थे, लेकिन विभाग ने सस्पेंशन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours