बड़ा हादसा टला: बस में लगी भीषण आग, 37 यात्री थे सवार

खबर रफ्तार, अमरावती : देर रात सभी यात्री निंद में थे तभी अचानक बस का पिछला टायर फट गया। देखते ही देखते चिंगारियों ने लपटों का रूप ले लिया। जैसे ही ड्राइवर को खतरे का अहसास हुआ, उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और शोर मचाकर यात्रियों को जगाया।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक निजी बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे के वक्त बस में चित्रकोंडा के कांग्रेस विधायक मंगू खिल्ला समेत कुल 37 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ड्राइवर की मुस्तैदी से बची लोगों की जान
जानकारी के मुताबिक, हादसा आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास हुआ। देर रात सभी यात्री निंद में थे तभी अचानक बस का पिछला टायर फट गया।  देखते ही देखते चिंगारियों ने लपटों का रूप ले लिया। जैसे ही ड्राइवर को खतरे का अहसास हुआ, उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और शोर मचाकर यात्रियों को जगाया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours