लोकसभा चुनाव 2024: अजय भट्ट ने निकाला रोड शो, शिव मंदिर में टेका मत्था; भाजपा ने नैनीताल से दिया है टिकट

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, खटीमा:  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने गुरुवार को चकरपुर वनखंडी महादेव शिव मंदिर से खटीमा मुख्य चौक तक रोड शो निकाला। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सांसद प्रत्याशी भट्ट गुरुवार को चकरपुर वनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक कर मत्था टेका।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगराध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज बाधवा, किशन सिंह बिष्ट किन्ना, भुवन भट्ट, ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, विक्रम भट्ट, गंभीर सिंह धामी, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, संतोष अग्रवाल, नवीन बोरा, मेला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, सुधीर वर्मा, डा. नवीन भट्ट, देवेंद्र चंद्र, ईश्वर पांडे, राहुल चौहान, रमेश जोशी, आलोक तिवारी, कपिल सामंत आदि मौजूद रहे।

भट्ट पर जताया बीजेपी ने भरोसा

वर्ष 2014 से लगातार भाजपा के कब्जे वाली नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में बदलाव किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के स्थान पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को टिकट दिया गया था। सांसद भट्ट को पार्टी ने केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया। भट्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें वर्ष 2024 के लिए भी लोकसभा का टिकट थमाया गया है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours