उत्तराखंड: डीएम के ट्रांसफर की मांग पर अड़े वकील, कोर्ट का काम पूरी तरह बंद

ख़बर रफ़्तार , देहरादून : बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा में वकीलों ने जिलाधिकारी के ट्रांसफर नहीं नहीं होने तक राजस्व न्यायलय में कार्य न करने का फैसला लिया है।

बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा में शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय लिया। पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के विरोध में आयोजित इस आम सभा में वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी का जिले से स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक कोई भी अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों में कार्य नहीं करेगा।

विधि भवन में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और जिलाधिकारी के कथित निर्णय की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि एक सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की गरिमा पर भी आघात है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं बार की लड़ाई है। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राजस्व न्यायालयों के पूर्ण बहिष्कार का एलान किया गया।

आम सभा के चलते शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों एवं कार्यालयों में पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके चलते बस्ते, टाइपिंग कार्य, स्टांप वेंडर आदि भी पूरी तरह बंद रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours