ख़बर रफ़्तार, बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव छत से फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में थे।
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
फिरोजाबाद जनपद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। विरोध करने और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

+ There are no comments
Add yours