कैबिनेट बैठक में सीएम धामी सहित मंत्रियों ने अजित पवार के निधन पर मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

खबर रफ्तार, देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। सबसे पहले महाराष्ट्र में विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत पवार  ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours