खबर रफ्तार, नई दिल्ली : आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के साध नगर इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने का काम जारी है।

+ There are no comments
Add yours