सरपंच की पिटाई से अस्पताल कर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा

ख़बर रफ़्तार, कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन और अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

मृतक बाल कृष्ण चनईया की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पिता के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। इस मामले में आरोपी सरपंच बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस घटना के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीएम करने वाले कर्मचारियों ने भी पीएम कक्षा और मुख्य गेट पर ताला लगाकर पीएम करने से इनकार कर दिया है। जिला मेडिकल कॉलेज के पीएम कक्ष में और भी लोगों की लाशें रखी हुई है, उनका भी कर्मचारी के अभाव में पीएम नहीं हो पा रहा है।

पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी : सीएसपी

इस मामले में जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours