भीषण हादसा: शिखर फॉल के पास खाई में गिरी कार, युवक की दर्दनाक मौत; दो घायल

खबर रफ्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ। जहां शुक्रवार देर रात राजपुर क्षेत्र के शिखर फॉल पैदल मार्ग के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। थाना राजपुर के प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि इस हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो गई है। घायल युवती ने मृतक का नाम मोहित बताया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours