खबर रफ्तार, गोपेश्वर : चमोली जिले के सैकोट की महिलाओं ने ऐतिहासिक फैसला लिया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। 50 हजार का सख्त जुर्माना लगाया।
दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट की महिला मंगल दल ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक कर महिलाओं ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने गांव में जागरुकता रैली भी आयोजित की।

+ There are no comments
Add yours