खबर रफ़्तार ,हल्द्वानी:सुबह सुबह बेलाबाबा के पास जंगल में एक साधु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। साधु ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। साधु के पास से कुछ कागज मिले है। सुबह सुबह एक साधु की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर मौके पर पहुंचे। एक बाबा पेड़ से लटकते हुए मिले। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई। बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार बाबा का नाम भानू गिरी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यहां मिला साधु का शव फंदे से लटका हुआ पेड़ पर ,क्षेत्र में मची सनसनी

+ There are no comments
Add yours