
खबर रफ़्तार, देहरादून : गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति अज्ञात है। रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं, लेकिन ऊंचाई और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में देरी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे, और इसकी क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। उत्तराखंड के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
हादसा सुबह 5:17 बजे हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण पायलट ने हार्ड लैंडिंग का प्रयास किया, जिससे हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
हेलिकॉप्टर में सवार यात्रियों के नाम
-
राजवीर (पायलट)
-
विक्रम रावत (बीकेटीसी निवासी, रासी, ऊखीमठ)
-
विनोद देवी (उत्तर प्रदेश)
-
तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश)
-
राजकुमार सुरेश (गुजरात)
-
श्रद्धा जयसवाल (महाराष्ट्र)
-
राशि (महाराष्ट्र)
सीएम धामी ने जताया दुख
+ There are no comments
Add yours