हल्द्वानी: सपा नेता का भाई गिरफ्तार, दबिश जारी; कर्फ्यू में ढील के बाद नैनीताल-बरेली मार्ग पर आवागमन शुरू

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी:  बनभूलपुरा बवाल मामले में कर्फ्यू जारी है। शहर में थोड़ी ढिलाई दे दी है। नैनीताल-बरेली मार्ग पर वाहनों का आवागमन रहेगा। हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्ग के बाईं तरफ की दुकानें भी खुल जाएंगी। फिलहाल दाहिनी तरफ की दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं बनभूलपुरा का 10 किलोमीटर दायरे को छावनी बना दिया गया है। डीएम वंदना के अनुसार आर्मी कैंट गेट से बनभूलपुरा का संपूर्ण क्षेत्र बंद रहेगा।

बवाल के बाद कई उपद्रवी अंडरग्राउंड

बवाल के बाद कई उपद्रवी अंडरग्राउंड हैं। पुलिस उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर रही है। शुक्रवार देर रात सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई समेत जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना में पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी की है। अब तक कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

उपद्रवियों को चिन्हित कर लगाई जाएगी रासुका

बनभूलपुरा के उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होनी है। गुरुवार शाम सरकारी भूमि (नजूल) पर बना अवैध मदरसा व नमाज स्थल ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों हमला किया और थाने पर आगजनी की। इस उपद्रव में पांच की मृत्यु हो गई, जबकि 250 से अधिक घायल हुए हैं। शनिवार को हल्द्वानी इंटरनेट सेवा, नगर के सभी स्कूल, बाजार, सरकारी व निजी संस्थान बंद हैं।

ये भी पढ़ें…कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौर पर, चुनाव की रणनीति पर करेंगी मंथन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours