कुमाऊं की 2 नर्सों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, नैनीताल की शशिकला-खटीमा की गंगा राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार ,नैनीताल :National Florence Nightingale Awards 2021: कुमाऊं की दो महिलाओं ने आज उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के मैट्रन शशिकला पांडे और ऊधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

बीडी पांडे अस्पताल में नर्स के रूप में सेवा दे रहीं शशिकला

नैनीताल जिला मुख्यालय के बीडी पांडे पुरुष अस्पताल की मैट्रन शशिकला पांडे (matron Shashikala Pandey of BD Pandey Hospital Nainital) को कोविड काल में विपरीत परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, कुशल प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में  President Draupadi Murmu ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से नर्स के रूप में तैनात मैट्रन शशिकला पांडे भी शामिल हैं।

रोना योद्धा का भी मिल चुका है सम्मान

शशिकला को यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। शशिकला पांडे को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशक से अधिक समय से सेवारत हैं। महामारी काल के मुश्किल हालातों सराहनीय सेवा दी, शशिकला को कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है।

की 26 दिनों तक की थी सेवा

शशिकला ने एक दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति को 26 दिन तक अपनी अनुकरणीय सेवा प्रदान की। मरीजों के प्रति इसी समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

गंगा जाेशी को भी मिला अवार्ड

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के खटीमा स्थित नागरिक अस्पताल में एएनएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रही गंगा जोशी (ANM Ganga Joshi Nagrik Hospital Khatima) को भी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours