खबर रफ़्तार, हाथरस : यूपी के हाथरस जनपद से प्रेम प्रसांग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने नाबालिग प्रेमी को बहला फुसलाकर भगा ले गई। अब किशोर का पिता अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है और थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमे आरोप लगाया है कि पूनम पत्नी जयपाल निवासी जलाली जिला अलीगढ़ ने उसके 14 वर्षीय बेटे लक्ष्मण को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है।
मामला हाथरस के थाना चदपा क्षेत्र के गांव अल्हेपुर चुरसैन का है। यहां राजेन्द्र सिंह के सबसे छोटे बेटे लक्ष्मण के साथ वारदात हुई। महिला पूनम पत्नी जयपाल उनके 14 वर्षीय बेटे लक्ष्मण को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। रिश्तेदार होने के नाते पूनम का अक्सर उनके घर पर आना जाना था। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लक्ष्मण से उसकी पहचान बढ़ गई। दोनों प्रेम में इस कदर पगला हुए कि उम्र और रिश्तों को तार-तार कर दिया।
किशोर के पिता राजेंद्र ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि पूनम उनके छोटे बेटे लक्ष्मण को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गई है। इस बात की जानकारी मुझको बाजार से लौटकर आने पर बड़े बेटे सुनील की बहू ने दी। इसके बाद काफी खोजबीन और तलाश करने के बाद भी बेटा नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस ले बेटे की तलाश करने का आग्रह किया।
+ There are no comments
Add yours