‘पहले सीएम तक गौतमबुद्ध नगर में आने से डरते थे’, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नोएडा:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश अब  विकास के रूप में पहचाना जा रहा है। यह प्रदेश नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। परिणाम सबके सामने है।

यहां पहले सीएम आने से डरते थे: आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि अभी यहां पर निवेश आ रहा है। 2017 से पहले जेवर के नाम से लोग कांपते थे। आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यहां बन रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर काम किया है। यहां पहले मुख्यमंत्री आने से डरते थे। इसका कारण यह था कि अधिकारी तथ्यों को छुपाते थे और खुद मालामाल होते थे। वे अपने आकाओं को मालामाल करते थे। मैंने जेवर में एयरपोर्ट बनाने का  निर्णय लिया। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के इकोनॉमी में मिल का पत्थर साबित होगा। अब यहां फिल्म सिटी भी बन रही है।

दुनिया यहां के प्रति अभीभूत है: योगी आदित्यनाथ

एक तरफ वो लोग है, जिन्होंने जातिवाद के आधार पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न किया और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। मेरे पास लोग आते थे और कहते थे कि जीवन भर की कमाई लगा दी लेकिन फ्लैट नहीं मिले। फ्लैट खरीददार को उनका मालिकना हक दिलवाने के लिए अमिताभ कांत कमेटी को तत्काल लागू कराया। इससे लोगों को 15 साल बाद उनके फ्लैट मिले।

उन्होंने कहा कि एक तरफ वे लोग हैं, जो कर्फ्यू लगाते हैं और एक तरफ हमारी सरकार है जो कांवड़ यात्रा कराती है। 56 लाख लोगों को मकान दिए हैं। देश में 10 करोड़ लोगों को फ्री में रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं।

ये भी पढ़ें…नशे पर लगाम को लेकर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, लाखों के नशीले पदार्थ बरामद; 32 मामले दर्ज

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours