ख़बर रफ़्तार, टिहरी गढ़वाल : टिहरी जिले के चारगांव मार्ग पर एक डंपर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे की वजह ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है।
टिहरी लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। तभी क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया और डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

+ There are no comments
Add yours