द्रौपदी मुर्मू ने किए बांके बिहारी के दर्शन, मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

खबर रफ़्तार, मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर तय समय पर पहुंच गईं। यहां  शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां वे बिहारी जी की पूजा करेंगी।

वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी गुरुवार सुबह 10 बजे पहुंची। शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला बांके बिहारी मंदिर पहुंचा। यहां वे बिहारी जी की पूजा करेंगी। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांके बिहारी मंदिर गोल्फकार्ट से पहुंची। पांच गोल्फकार्ट चल रहीं थीं। उनके साथ परिवार के लोग भी हैं।
सुदामा कुटी में अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष का पौधा रोपेंगी राष्ट्रपति
वृंदावन धाम में आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की भक्ति में लीन रहेंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर देहरी पूजन और चांदी के दीपक में गिर गाय के घी से दीपदान करने के बाद वह निधिवन के बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपेगी।
रूट डायवर्जन प्लान हुआ लागू
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने वृंदावन में 24 और मथुरा के 23 मार्ग प्रतिबंधित कर दिए हैं। खासकर राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रूट डायवर्जन प्लान सुबह 7 बजे से लागू कर दिया गया है। सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही वाहन निकल सकेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours