खबर रफ़्तार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजन के अनुरूप नगर विकास विभाग शहरी स्कूल व परिषदीय स्कूलों में शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक स्वरूप देगा। संचालित योजनाओं के तहत लगभग 324.56 करोड़ रुपये की लागत से 2,700 से अधिक स्मार्ट क्लास रूम्स की स्थापना की गई है। जिनमें से लगभग 1,780 स्मार्ट क्लास रूम पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। नगर विकास विभाग ने शिक्षा सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 2,700 स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की है। विभाग ने सर्वाधिक स्मार्ट क्लास रूम स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लगभग 160.83 करोड़ रूपये की लागत से कुल 1,183 स्मार्ट क्लास रूम की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। जिनमें से प्रदेश के स्मार्ट सिटीज़ में 1,088 कक्षाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं। साथ ही ‘’कायाकल्प’’ पहल के तहत लगभग 190 स्मार्ट क्लास रूम 57.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं।
डिजिटल और आधुनिक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में हो रही क्रांति, मल्टीमीडिया संसाधन पढ़ाई को बना रहे रोचक

You May Also Like
हर यूपीवासी पर ₹37,500 का बोझ, राज्य का कर्ज 9 लाख करोड़ के पार!
August 22, 2025
रेल ट्रैक पर गंगा का कहर: बहा ले गई 50 बीघा आम का बाग
August 21, 2025
+ There are no comments
Add yours