देवप्रयाग: चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 34 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देवप्रयाग:  नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई बड़े फैसले संभव

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours