ख़बर रफ़्तार ,हल्द्वानी : नैनीताल रोड स्थित एक होटल में नौकरी करने वाले युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बनभूलपुरा के इंदिरानगर में सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के कार्ड के जरिये उसकी शिनाख्त की। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल स्वजनों की तरफ से युवती के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई है।
अल्मोड़ा का निवासी था दीपक बिष्ट
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक बिष्ट करीब तीन माह से टेडी पुलिया स्थित होटल लेमन पार्क में बतौर कुक काम कर रहा था। शनिवार रात वह होटल से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन सुबह भी वापस नहीं आया। इस बीच सुबह बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरानगर में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की लाश पड़ी है।
जेब से मिला होटल का आईडी कार्ड
मौके पर जाकर पता चला कि ट्रेन की चपेट में आकर यह हादसा हुआ था। जेब से मिले मोबाइल में लॉक लगा होने की वजह से शिनाख्त में दिक्कत आई। तभी पुलिस को होटल का आईडी कार्ड मिल गया। जिसके बाद होटल का मैनेजर और अन्य कर्मचारी भी आ गए। तब मृतक की शिनाख्त दीपक के तौर पर हुई।
शादी के लिए बनाया था दबाव
शव को मोर्चरी लाने पर दीपक के पिता व हल्द्वानी में रहने वाले रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। सुसाइड नोट से पता चला कि एक युवती दीपक पर शादी करने के लिए दवाव बना रही थी। जिस वजह से कुक डिप्रेशन में आ गया था। जिसके कारण उसने ने यह आत्मघाती कद उठाया।

+ There are no comments
Add yours