खबर रफ्तार, देहरादून: मसूरी में शाही शादी सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर क्रिकेटर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त के साथ सात फेरे लेंगे।
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी में आयोजित हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं।
आज शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह आठ बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन की व्यवस्था की गई है। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम होगा।
शाम पांच बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकलेगी, जबकि शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी।
साथ ही 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।
+ There are no comments
Add yours