ख़बर रफ़्तार, मेरठ : मेरठ के दौराला में तीन लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या के लिए शराब में पोटेशियम साइनाइड मिला दिया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मेरठ के दौराला में तीन लोगों की मौत बंटी जीरा मसाला देसी शराब के टेट्रा पैक पीने से नहीं बल्कि शराब में पोटेशियम साइनाइड मिलाने से हुई थी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने रविवार को घटना का सनसनीखेज खुलासा किया।
शाम को अलका ने बताया कि अंकित तेल लेने पेराई मिल पर जाएगा। वह रजवाहा पुलिया पर बैठ गया। साइकिल से जा रहे अंकित ने पवन से बातचीत की तो उसने उसे पीने को जहरीला देसी शराब का पैक दे दिया।
अंकित ने स्पेलर पर जाकर बाबूराम व जितेंद्र के साथ शराब पी और उसमें उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि बाबूराम व जितेंद्र की मौत अंकित के साथ शराब पीने से बेवजह हो गई। पुलिस ने पवन, अलका व सुनार अशोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पवन ने पुलिस के सामने बाबूराम व जितेंद्र के मरने का अफसोस होने की बात कही।
संपत्ति कब्जाने के लिए रची थी हत्या की साजिश
अंकित की करीब आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति है। ऐसे में बहन और उसके प्रेमी की संपत्ति पर भी नीयत खराब थी। यूं तो पवन शादीशुदा है, लेकिन उसका लगातार अलका के घर पर आना-जाना था।
संपत्ति हड़पने के लिए अंकित को रास्ते से हटाने की काफी दिनों से साजिश रची जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि संपत्ति कब्जाने की जानकारी भी मिली है, इस बिंदु पर भी पुलिस की पड़ताल चल रही है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर और जानकारी जुटाई जाएगी।
पवन के खिलाफ दौराला थाने में पहले दर्ज है जानलेवा हमले का मुकदमा
पवन के खिलाफ दौराला थाने में वर्ष 2020 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। कार निकालने के विवाद में इसने कुछ लोगों के ऊपर गोली चला दी थी। इसमें उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


+ There are no comments
Add yours