16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

रुद्रपुर की तर्ज पर बनेगा किच्छा में कम्युनिटी हॉल : बेहड़

  • कम्युनिटी हाल की मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

ख़बर रफ़्तार, किच्छा:  विधायक तिलक राज बेहड ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा के उनके द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई 10 प्रमुख मांग में प्रथम मांग किच्छा में कम्युनिटी निर्माण कराये जाने की थी, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है। विधायक बेहड ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि में कम्युनिटी हाल के निर्माण कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जी०ओ० जारी कर दिया गया है।

तथा इस विषय में उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ता भी की है तथा शीघ्र ही जिला प्रशासन किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु जगह चयनित करवायेगा तत्पश्चात किच्छा में एक भव्य कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें हर वर्ग हर व धर्म के लोगों के वैवाहिक व सामाजिक आयोजन कराये जा सकेंगे।

जिससे आने वाले समय में नगर के गरीब वर्गों के क्षेत्र वासियों को आयोजन करने में काफी राहत मिलेगी साथ ही राजनैतिक पार्टियों को भी इस कम्युनिटी हाल का फायदा मिलेगा। कहना था के किच्छा में रुद्रपुर की भाँती ही एक भव्य कम्युनिटी हाल आने वाले समय में किच्छा क्षेत्रवासियों को मिलेगा। आने वाले समय में ये किच्छा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में ये कम्युनिटी हाल लाभ देगा।

ये भी पढ़ें…विधायक बेहड ने 92 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here