CM योगी के chief advisor अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 1 साल बढ़ा, अब 2027 फरवरी तक रहेंगे

खबर रफ्तार, लखनऊ : सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वह सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब वह 28 फरवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है।
आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी के प्रशासनिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours