खबर रफ्तार, लखनऊ: लखनऊ में UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में निकाले जा रहे मार्च के दौरान पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद पल्लवी धरने पर बैठ गईं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।
मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

+ There are no comments
Add yours