ख़बर रफ़्तार, देहरादून: छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा।

नहाय खाय के साथ शनिवार से छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इसे लेकर दून में जोर शोर से तैयारी चल रही है। शुक्रवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। बाजार में छठ व्रत और पूजन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की खूब खरीदारी की गई। वहीं, घाटों पर भी सजावट का काम शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री से दो दिन के अवकाश की मांग
छठ पूजा पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग के लिए बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अध्यक्ष ललन सिंह और सचिव चंदन झा ने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण पर्व है। व्रती कठोर अनुष्ठान और उपवास करते हैं। इस त्योहार के महत्व को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जाती है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी 27 और 28 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की जाए।

छठ पूजा की तिथि
25 अक्तूबर- नहाय खाय
26 अक्तूबर- खरना
27 अक्तूबर- संध्या अर्घ्य
28 अक्तूबर- ऊषा अर्घ्य

+ There are no comments
Add yours