खबर रफ्तार, देहरादून: इस वर्ष 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम , 23 अप्रैल को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चारधाम यात्रा को सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति हमारी सेवा भावना का अवसर है। श्रद्धालुओं का स्वागत अतिथि देवो भवः की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को 15 अप्रैल तक यात्रा से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

+ There are no comments
Add yours