खबर रफ़्तार , लोहाघाट : चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके साथियों ने मामूली कहासुनी के बाद लुधियाना में हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मृतक का शव पाटी पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की हत्या के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है
- लुधियाना के होटल में काम करता था विजय
पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था। विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।
- चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा
शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है।
- भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पंजाब पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
+ There are no comments
Add yours