तीन दिन से धधक रहे चल्थी और बाराकूना के जंगल, बढ़ी विभाग की परेशानी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, अल्मोड़ा: उत्तराखंड में लगातार जंगलों में आग से लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा के जंगलों में भी आग विकराल हो रही है। जिला मुख्यालय के आसपास से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल आग से धधक रहे हैं। आग की घटनाओं ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी हैं, वहीं आम जनता की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। धौलादेवी ब्लाक के वन पंचायत चल्थी और बाराकूना के जंगल तीन दिनों से आग में धधक रहे हैं। जिससे हजारों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है। वहीं आग से चारों और धुआं फैल गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

जंगलों में धधकी आग

इधर, गुरुवार देर शाम धारानौला के पास भी जंगलों में आग धधक गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बढ़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। वहीं आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

फायर टीम ने आग पर पाया काबू

सूचना के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग को होजरील और दो डिलीवरी होज पाइप की सहायता से आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली। यहां एलएफएम किशन सिंह, हरि सिंह अधिकारी, कल्पना बिष्ट, सरोज डसीला आदि मौजूद रहे।

विकराल हो रही उत्तराखंड में जंगल की आग

उत्तराखंड में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। शुष्क मौसम के चलते जंगल में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 54 नई घटनाएं हुईं। जिनमें कुल 75 हेक्टेयर वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा। चटख धूप के बीच उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद जंगल की आग पर काबू पाने में वन कर्मियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। खासकर रिहायशी क्षेत्रों के आसपास फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:- दूल्हे के पैर छूने झुकी दुल्हन, देखा कुछ ऐसा हो गई बेहोश… होश में आते ही तोड़ दी शादी, घरवाले रह गए हैरान

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours