ख़बर रफ़्तार, दिल्ली : हाईकोर्ट में कथित शराब घोटाले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अपना पक्ष खुद रखेंगे। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अदालत में अपना पक्ष खुद रखने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक याचिका पर सुनवाई कर रहे जज को बदलने की मांग की है। मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। इस संबंध में केजरीवाल ने अदालत में एक नई याचिका दाखिल की।

+ There are no comments
Add yours