खबर रफ्तार, गोरखपुर : हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक जहां एक युवक ने काम दिलाने के बहाने कई बार रेप किया. इतना ही नहीं युवक के दोस्तों ने भी महिला के साथ रेप किया. पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाने और एसपी के पास शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बाबा का सिस्टम बिक चुका है? आखिर मामला दर्ज करने में पुलिस के हाथ-पांव क्यों फूल रहे हैं?
बता दें कि महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि पति की मौत के बाद वह गोरखपुर में बिस्किट फैक्ट्री में जॉब करती थी. जहां उसकी मुलाकात कमलेश कुशवाहा नाम के युवक से हुई. इस दौरान कमलेश ने महिला को एक होटल में काम दिलाने की बात कही और अपने साथ झांसी ले गया. जहां उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
इतना ही नहीं कुछ दिन बाद कमलेश के दोस्त भी महिला के साथ संबंध बनाए. इस दौरान युवकों ने अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया. उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया. जिसके बाद महिला ने सभी के खिलाफ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन अब तक पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है.

+ There are no comments
Add yours