खबर रफ़्तार, लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर कम छात्र संख्या का हवाला देकर विलय किए गए प्राथमिक विद्यालय उमरभारी में पीडीए पाठशाला चलाए जाने पर सपा नेता के खिलाफ सैरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा ने सैरपुर थाने में तहरीर में विद्यालय की रसोइयां से जबरन ताला खुलवाकर उसमें पीडीए पाठशाला चलाने का आरोप लगाया है।
बंद स्कूल में सपा नेता की ‘PDA पाठशाला’, प्रधानाध्यापक की शिकायत पर केस दर्ज

+ There are no comments
Add yours