बेटी को अपहरण करने घर में घुसे दबंग, विरोध करने पर पिता की गोली मारकर हत्या

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, बदायूं:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं।

गांव सादुल्लागंज निवासी राजीव ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उनके छोटे सुधीर कुमार सिंह अपने घर में लेटे थे। उसी दौरान पड़ोसी नन्हे उर्फ सोमेंद्र, अंतू उर्फ गजेंद्र और सतेंद्र उनके घर में घुस आए। उन्होंने सुधीर कुमार की इकलौती बेटी को घर से उठा ले जाने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर वह उठ गए।

रात में ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

सुधीर कुमार सिंह ने विरोध किया। इस पर आरोपी नन्हे ने उनको गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें…सर्दी से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, उसी आग में जलकर खाक हुआ परिवार; पांच घंटे में चार की मौत

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours