खबर रफ्तार, बहराइच : बहराइच में मेडिकल कॉलेज में बुलडोजर चलाकर10 मजारें ध्वस्त करा दी गईं। इस मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस मौजूद बल रहा।
यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी 10 छोटी मजारों पर सोमवार को बुलडोजर चला। जिला प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त करा दिया। इनको 24 साल पहले तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध बताया था। इसके बाद इसका संचालन करने वाले लोगों ने कमिश्नर ने यहां अपील की थी। लेकिन, सात साल पहले 2019 में कमिश्नर ने भी तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट के आदेश को सही करार दिया था। इसके बाद अब ये कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित मेडिकल कालेज से लगी रसूल शाह बासवाडी का अस्ताना है। इसमें पहले सिर्फ दो मजारें थी, जो वक्फ बोर्ड में दर्ज हैं। इसकी देखरेख करने वाले लोगों ने करीब 10 अन्य छोटी मजारें बाद में स्थापित कर दीं। इन मजारों को सन 2002 में तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध बताया। इनके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए।
इसके बाद कमेटी ने जिलाधिकारी के यहां अपील की। 2004 में ये अपील भी खारिज हो गई। फिर संबंधित पक्ष ने मंडलायुक्त के यहां आदेश के खिलाफ अपील की। 2019 में वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद कमेटी ने प्रशासन से इसको स्वयं हटाने की बात कही। वर्ष 2023 में मेडिकल कालेज बनने के बाद ये मजार उसके परिसर में आ गई थीं।

+ There are no comments
Add yours