नीला ड्रम केस: होटल मैनेजर का बड़ा खुलासा, साहिल–मुस्कान ने पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा

ख़बर रफ़्तार, मेरठ : मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में होटल मैनेजर ने कोर्ट में गवाही दी कि मुस्कान और साहिल ने पति पत्नी बनकर होटल में कमरा लिया था। अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत में महत्वपूर्ण गवाही हुई। हिमाचल प्रदेश के कसौल स्थित एक गेस्ट हाउस के मैनेजर ने कोर्ट में बताया कि आरोपी साहिल और मुस्कान ने होटल में पति पत्नी बनकर कमरा बुक कराया था।

होटल मैनेजर ने दी कोर्ट में गवाही
सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। कसौल स्थित पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर अमन कुमार ने अदालत में गवाही दी। होटल मैनेजर ने कसौल में कैसे साहिल और मुस्कान दंपती बनकर पहुंचे थे ये कोर्ट के समक्ष गवाह के रूप में बयान दिए।
गवाही के दौरान मैनेजर ने बताया कि मुस्कान और साहिल उसके होटल में ठहरे थे। दोनों ने होटल में खुद को पति पत्नी बताकर कमरा बुक कराया था। उन्होंने होटल के रजिस्टर में दर्ज एंट्री भी अदालत के सामने पेश की। इसके अलावा होटल में जमा किए गए दोनों के पहचान पत्र भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
दोनों आरोपी जेल में बंद
सौरभ हत्याकांड मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। इस मामले में अदालत पहले ही दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई लगातार जारी है और अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Blue Drum Case Meerut: Hotel Manager Testifies Sahil Muskan Stayed as Husband and Wife
सात अप्रैल को होगी अगली गवाही
इस मामले में अब अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी। उस दिन मृतक सौरभ के दोस्त संजीव पाल की गवाही अदालत में दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह इस मामले की अंतिम गवाही हो सकती है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours