खबर रफ्तार, देहरादून : भाजपा 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण देगी। चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार आक्रामक रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में आने वालों का भी विशेष वर्ग लगेगा, जिसमें उन्हें संगठन की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours