उत्तराखंड में भाजपा ने बुलाई हाई लेवल बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होंगी चर्चा

खबर रफ्तार, हरिद्वार : आज यानी शनिवार को हरिद्वार में भाजपा ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 7 मार्च को हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी की एक टॉप सीक्रेट बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत 24 बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे।

बैठक को ‘टोली बैठक’ नाम दिया गया है। मीटिंग में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। इस दौरान चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours