ख़बर रफ़्तार, देहरादून : शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगले सत्र से एक हजार मेधावी भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे।
प्रदेश में अगले शिक्षा सत्र से एक हजार मेधावी छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रदेश में इस साल 161 विशेष शिक्षकों का भर्ती होगी, 325 लेखाकार एक सहायक रखे जाएंगे, 266 स्कूलों में डिजिटल लैब और 1555 स्कूलों में आईसीटी लैब एवं वर्चुअल लैब की स्थापना होगी। 2021 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेगी।

+ There are no comments
Add yours