उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला: फेल छात्रों को पास होने के मिलेंगे तीन मौके

खबर रफ्तार, उत्तराखंड बोर्ड: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा की है। अब फेल छात्र-छात्राओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने उन्हें पास होने के लिए एक नहीं बल्कि पूरे साल में तीन अवसर देने का निर्णय लिया है।

इस साल हाईस्कूल (10वीं) में 8610 और इंटरमीडिएट (12वीं) में 14,953 छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल हुए छात्रों को इन विशेष परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

सिर्फ फेल छात्र ही नहीं, बल्कि वे छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जिन्हें लगता है कि उनके अंक अपेक्षा से कम आए हैं। ऐसे छात्र अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा देकर अपने परिणाम को बेहतर कर सकते हैं।

इसके अलावा, जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, उन्हें भी यह सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा और योग्य छात्रों से फार्म भरवाए जाएंगे।

यह पहल छात्रों को एक और मौका देने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा की है। अब फेल छात्र-छात्राओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने उन्हें पास होने के लिए एक नहीं बल्कि पूरे साल में तीन अवसर देने का निर्णय लिया है।

इस साल हाईस्कूल (10वीं) में 8610 और इंटरमीडिएट (12वीं) में 14,953 छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल हुए छात्रों को इन विशेष परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

सिर्फ फेल छात्र ही नहीं, बल्कि वे छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जिन्हें लगता है कि उनके अंक अपेक्षा से कम आए हैं। ऐसे छात्र अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा देकर अपने परिणाम को बेहतर कर सकते हैं।

सीएम धामी ने थपथपाई मेधावियों की पीठ, सफल छात्रों को दी बधाई

इसके अलावा, जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, उन्हें भी यह सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा और योग्य छात्रों से फार्म भरवाए जाएंगे।

यह पहल छात्रों को एक और मौका देने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours